नर्मदापुरम के सेठानी घांट पर सोमवार को सुबह 8 बजे से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का नर्मदा नदी में स्नान करने का सिलसिला जारी है। आध्यात्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां नर्मदा में इस दिन स्नान करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती हैं। आज के दिन मां गंगा, मां नर्मदा से मिलने आती हैं।