कुकड़ू: सोपादा गांव में झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
कुकड़ू प्रखंड के सोपादा गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह-सुबह हाथी के गांव के आसपास पहुंचने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि हाथी अपने झुंड से भटककर गांव की ओर आ गया था और कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा. ग्रामीणों में जहां एक ओर कौतू