हंडिया: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उतरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू उर्फ लवकुश पटेल को महरूपुर क्षेत्र स्थित हाईवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बुधवार 04 बजे मिली जानकारी।