फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र स्थित संतोष नगर गली नंबर-1 पर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, आग से मचा हड़कंप
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित संतोष नगर गली नंबर-1 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के पूर्वी गेट के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो उठीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 15–20 मिनट में मौके पर पहुंची आग बूझाई।