ललितपुर: अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उप निर्वाचन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ललितपुर उप निर्वाचन-2025 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अमनदीप डुली एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने अपनी प्रशासनिक टीम के साथ नवीन मण्डी परिसर अमरपुर में स्थापित स्ट्रांग रुम व शहर के कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।