धार: आली में 5 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, SP मयंक अवस्थी ने की पुष्टि
Dhar, Dhar | Sep 26, 2025 धार जिले के आली में 5 वर्षीय मासूम की निर्ममता से हत्या करने वाले आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। धार एसपी मयंक अवस्थी ने धार में मीडिया से चर्चा में आरोपी की मौत कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पिटाई की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार करवाया गया।