धार: मनावर में विश्व हिंदू परिषद ने गौमांस को कर मुक्त करने की अधिसूचना का किया विरोध
Dhar, Dhar | Sep 25, 2025 मनावर में विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग ने गौमांस को कर मुक्त करने की अधिसूचना का विरोध किया है। गुरुवार शाम 6:00 के लगभग विभाग ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा।प्रांत अधिकारी मंगलेश सोनी ने बताया कि सरकार ने 18 सितंबर 2025 को एक अधिसूचना जारी की है। इसमें गोवंशीय पशुओं के ताजे और ठंडे मांस को टैक्स फ्री कर दिया गया है।