धार: धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ₹160 करोड़ की लागत से बनेंगे 6 ब्रिज
Dhar, Dhar | Sep 26, 2025 धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर अब छह जगहों पर ब्रिज और सर्विस रोड बनाए जाएंगे। इस काम पर करीब 160 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जिन जगहों पर ब्रिज बनाने की योजना बनाई है, उनमें पीथमपुर जंक्शन, बेटमा जंक्शन, घाटाबिल्लोद ब्लॉक जंक्शन, धार व चिकलिया जंक्शन, मंगोद फाटा और कुक्षी जंक्शन शामिल हैं।