बांदा: साहदी का पुरवा गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Banda, Banda | Nov 11, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के साहदी का पुरवा गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। परिजनो की मांग थी कि युवक़ के साथ जिन लोगों ने मारपीट की है उन सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मृतक का नाम प्रेम था जिसके साथ 5 नवंबर को कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट की थी। जिसके बाद घायल की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी