बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील
बल्देवगढ़ मुख्य बस स्टैंड के पास संचालित अवैध क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया।जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह सोलंकी के द्वारा बताया गया कि अवैध क्लिनिक संचालक वरुण विश्वास के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।जिस पर अवैध क्लिनिक को सील किया गया। एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।