बेरो: बेड़ो थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम: चार मामले आए, दो का मौके पर निष्पादन
Bero, Ranchi | Jul 2, 2026 बेड़ो थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएसपी दीपक कुमार और थाना प्रभारी कफिल अहमद ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। कुल चार मामलों में दो का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि जमीन विवाद से जुड़े दो मामलों में पक्षकारों को कागजात के साथ पुनः बुलाया गया।