खंडवा नगर: राजस्थान की रुखसार MP में बनी राधिका, प्रेमी अजय के साथ मंदिर में रचाई शादी
मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, जहां अक्षय तृतीया के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचाया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार ने भोपाल के युवक अजय के साथ विधि-विधान से सात फेरे लिए। विवाह से पहले मंदिर परिसर में युवती की 'घर वापसी' करवाई गई, जिसके बाद उसका नाम बदलकर ‘राधिका’ रखा गया।