साइबर बदमाशों ने बाढ़ निवासी गौतम कुमार के क्रेडिट कार्ड से करीब 33,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस बाबत पीड़ित गौतम ने गुरुवार की शाम 4 बजे बाढ़ थाने को मामले की जानकारी दी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।