पटना ग्रामीण: अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान, बिहार में जदयू भाजपा के दबाव में है
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलने पर कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अब बिहार से गुंडाराज खत्म होगा और आम लोग बिना भय के सड़क पर चल सकेंगे। मौके पर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने यह भी कहा है कि जदयू भाजपा के दबाव में है और उसे दबाव में रहना भी पड़ेगा क्योंकि भाजपा बड़ी पार्टी है।