चौपाल के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, शिक्षक उपलब्ध करवाने पर जताया आभार
शिमला। पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में आवश्यक शिक्षक उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों की उपलब्धता से उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो और स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस मुलाकात से चौपाल के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
शिमला
Shimla Urban, Shimla | Aug 27, 2026