आगरा: बालिका से छेड़छाड़ करने का आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचते ही हाथ जोड़ने लगा, पुलिस ने बगदा कट के पास से दबोचा
आगरा के थाना एकता पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें नाबालिग बालिका से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार किया है, पीड़िता की मां के द्वारा थाना एकता पर तहरीर दी गई थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बगदा कट के पास से दबोचा है। सलाखों के पीछे पहुंचते ही आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।