चीनोर: श्रावण के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावण माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध धूमेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर पर अभिषेक किया गया। नगर के प्रसिद्ध गोलेश्वर महादेव मंदिर पर भी शिव भक्तों की उमड़ी भीड़ भोलेनाथ का किया जलाभिषेक। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर पर पत्रकार परिवार ने कराया अभिषेक।