सदर: प्रयागराज: अतरसुइया के कल्याणी देवी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छापे में 6 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले
Sadar, Allahabad | May 9, 2026
प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार शाम पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कल्याणी देवी इलाके के इस मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी।