चायल: पिपरी पुलिस ने मारपीट से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को पिपरी थाना क्षेत्र से दबोचा, न्यायालय में किया पेश
पिपरी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2001 के एक मामले में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह, मान सिंह और भड़याराम निवासी नरहियापुर शामिल हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया।