वाराणसी। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा सोमवार 15 दिसंबर को काशी में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। भगवान पार्श्वनाथ की सवारी चांदी के विशाल हाथी रथ पर सुसज्जित होकर ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली तक पहुंचेगी।