राजगढ़: बाबा बदख्शानी दरगाह पर 112वां उर्स: कव्वाली सुनने जुटी भीड़, मेले में 1000 दुकानें, पुलिस की CCTV से निगरानी
आज बुधवार की सुबह 10:00 मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि राजगढ़ में बाबा बदख्शानी दरगाह पर 112वें सालाना उर्स की शुरुआत 10 मार्च की रात परंपरागत गुस्ल की रस्म के साथ हुई। इस अवसर पर दरगाह परिसर में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गुस्ल की रस्म के बाद फ़ातेहा पढ़ी गई और देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।