जमालपुर: जमालपुर में बंगाली परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की विदाई, महिलाओं ने खेला सिंदूर खेला
जमालपुर में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा की विदाई की रस्म निभाई गई। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने लाल-सफेद साड़ियों में सजकर पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म अदा की। महिलाओं ने पान के पत्तों से मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।