उदयपुर: केंदमा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया
उदयपुर थाना क्षेत्र के केदमा पुलिस चौकी अंतर्गत बकरी द्वारा टमाटर का फसल का जाने की बात को लेकर आहत आरोपी सोमनाथ पिता सोमर साय 53 वर्ष ग्राम पेंडरखी थाना उदयपुर निवासी द्वारा दिलेश्वर रजक को टांगा से पीठ पर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया था। घायल की पत्नी की रिपोर्ट पर केड़मा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।