सुल्तानगंज: सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान युवक घायल
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक हादसे में 31 वर्षीय अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार, पिता प्रवीण कुमार, निवासी गंगापुर, भागलपुर जाने के लिए दिन के लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच डीएमयू लोकल ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़े और बुरी तरह चोटिल हो गए। घटना