सुल्तानगंज: मामूली विवाद में युवक पर हमला, हाथ-पैर में गंभीर चोट
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान मिरहट्टी गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। विक्की कुमार ने बताया कि वह गांव के पोखर के पास एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग अचानक पीछे से आए और उस पर हमला कर दिया। आरोप