जांजगीर: साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन हुआ, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनी नागरिकों की 93 मांगें एवं समस्याएं
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त।