चंदनकियारी: बुद्ध नगर में चोरी: रेलकर्मी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, मौके से चाकू बरामद
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर में अज्ञात चोरों ने एक रेलकर्मी के बंद घर को निशाना बनाकर पुलिसिया गश्ती को चुनौती दी है। चोरों ने रेलकर्मी कृष्णा प्रसाद दास के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जमकर उत्पात मचाया। शुक्रवार समय लगभग साढ़े 8 बजे बताया गया कि चोरों ने घर के अंदर रखी दो अलमारियां और एक बड़े बक्से को क्षतिग्रस्त कर दिया।