नानपारा: नवाबगंज में युवक पर घर ले जाकर निकाह करने का आरोप, थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक को घर से ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध निकाह कराए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। रहीम नगर निवासी शाकरून ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व कुछ लोग उनके बेटे मोहम्मद जहीर को अपने साथ ले गए थे।