बरियातु: बारा विश्रामपुर गांव में वन विभाग द्वारा नष्ट किए गए फसल का एसटी एससी थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा विश्रामपुर गांव में वन भूमि में लगे मक्का की फसल को वन विभाग द्वारा नष्ट किये जाने मामले का निरक्षण आज रविवार को लातेहार एसटी एससी थाना प्रभारी भागीरथ पासवान ने किया। इस संबंध में श्री पासवान ने बताया कि बिश्रामपुर के तीन आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा मक्का फसल नष्ट किये जाने संबंध की आवेदन दिया था l