मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बख्तर में 65 वर्षीय किसान फूंदी अहिरवार ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि किसान कर्ज और लगातार फसल में हो रहे नुकसान से मानसिक तनाव में था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किसान कांग्रेस ने मृतक किसान का कर्ज माफ करने और परिजनों को ₹5 लाख की आ