इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव हस्तपुर में दहेज की खातिर दुल्हन के दरवाजे से बारात वापस ले लौटा दूल्हा
Iglas, Aligarh | Apr 22, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव हस्तपुर में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक लालची दूल्हा दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग फीका कर बारात वापस ले गया। दहेज की वेदी पर एक बेटी के अरमानों की बलि चढ़ा दी गई। हस्तपुर निवासी रमेश चंद्र एक किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता मथुरा जनपद के गोवर्धन निवासी गौरव पुत्र रमेश चंद्र के साथ बड़ी उम्मीदों से तय किया था।