सैदपुर: दो वर्षों बाद सादात में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस, ड्रोन और कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन
सादात में दसवीं मुहर्रम (यौमे आशूरा) का पारंपरिक ताजिया जुलूस शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान नौहाख्वानी और सीनाजनी कर उन्होंने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे नगर में गम का माहौल रहा।