हैदरनगर: लपेया में मां भगवती के नव कलश स्थापना महायज्ञ को लेकर 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
हैदरनगर प्रखंड के लपेया गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे मां भगवती के नव कलश स्थापना महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गांव को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। मां भगवती के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।