बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव तुलसमपर के रहने वाले एक युवक का ट्रेन में स्टंट करते हुए वीडियो वायरल
गांव तुलसमपर के रहने वाले एक युवक का ट्रेन में स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने ट्विटर एक्स के माध्यम से रेलवे अधिकारी और बरेली पुलिस से की है। वहीं बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वीडियो ट्रेन नंबर 05328 का बताया जा रहा है। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।