बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के रबड़ी टोला में बहनोई बताकर महिला से ट्रांसफर कराए रुपए
महिला को फोन कर साइबर ठग ने खुद को उसका बहनोई बताया और विश्वास में लेकर पच्चीस हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। रबडी़ टोला निवासी नेहा ने बताया कि उसके फोन पर साइबर ठग ने फोन कर बहनोई बताया और विश्वास में लेकर 24956 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। नेहा ने एसएसपी से घटना की शिकायत की थी।