बरेली: डीएम ने लांच किया ऐप, पता लगेगी पोलिंग बूथ की लोकेशन, कितनी है भीड़, कब पड़ेगा आपका वोट
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के प्रतिभाग को बढ़ाने के लिए डीएम रविंद्र कुमार लगातार प्रयास कर रहे है।उनकी मेहनत रंग ला रही है।उन्होंने एक मोबाइल एप माय बूथ बरेली बनाई है। इसमें मतदाताओं की सुविधा के लिए कई सुविधाएं दी गई है।जैसे मतदाताओं को एप से ही पता लग जाएगा कि किस बूथ पर कितनी भीड़ है। इसके अलावा गूगल मैप की सहायता से भी वह अपने बूथ तक आसानी से पहुंच सके।