शिवपुरी नगर: खटका गोपालपुर में पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, मंगलवार दोपहर से थी लापता
शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खटका गोपालपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार दोपहर से लापता 15 वर्षीय ज्योति आदिवासी का शव बुधवार सुबह गांव के ही जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति गांव के ही एक 24 वर्षीय युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी।