दरभंगा: आमरण अनशन का तीसरा दिन: अधिकारी नहीं पहुंचे, चिंटू सिंह ने एक और वीडियो जारी करने की कही बात
समाजसेवी रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह के आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है। उनका आरोप है कि अब तक कोई सक्षम प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। चिंटू सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण वे जल्द ही एक और वीडियो जारी करेंगे, जिसमें पूरे मामले से जुड़े तथ्यों और अपने पक्ष को विस्तार से जनता के सामने रखेंगे।