पथरिया: पथरिया में स्वास्थ्य विभाग ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र बंद मिला, दो दवाओं के सैंपल लिए
पथरिया में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम निकेत चौरसिया के निर्देशन में हुई कार्रवाई में अस्पताल के पास संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिसे नोटिस जारी किया जाएगा। दो निजी मेडिकल स्टोर्स में लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपलब्धता, दवा रिकॉर्ड और प्रतिबंधित दवाओं की जांच की गई।