कुचाई: पुतुलपी गांव में पहुंची आदिवासी यात्रा, पानी की समस्या पर ग्रामीणों ने तैयार किया जल संसाधन मानचित्र
पानी की समस्या और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर आदिवासी यात्रा के तहत कुचाई प्रखंड की बंदोलोहार पंचायत अंतर्गत पुतुलपी गांव में गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे सामुदायिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने समूह चर्चा के माध्यम से गांव का जल संसाधन मानचित्र तैयार किया और पेयजल व सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को चिन्ह