जगाधरी: खेड़ी रंगरान में एक नवजात का मिला शव, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
यमुनानगर के फरकपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी रंगरान में एक नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस बच्चे को यहां किसने फेंका है।लेकिन बता दें कि यमुनानगर में 15 दिनों में ऐसा तीसरा मामला सामने आया है।