शाहबाद: नगला गणेश में दीवार गिरने से अधेड़ ग्रामीण की मलबे में दबकर मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
नगला गणेश गांव में शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे तेज आंधी और बारिश में एक पक्की दीवार गिर गई जिसके मलबे में दबकर अधेड़ ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला गणेश निवासी रमेश 45 वर्ष पुत्र खिम्मा रात में तेज आंधी और पानी से गिरी दीवार के मलबे में दब गया और मौत हो गई।