अररिया: मानिकपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला व एक वर्षीय बालक घायल,
Araria, Araria | Mar 27, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 9 में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला व महिला के एक वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला व उसके पुत्र का इलाज किया जा रहा है.