सांगोद: कनवास में अरु नदी पर नहाने गए 36 वर्षीय युवक डूब गए, पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, मौत
Sangod, Kota | Jul 8, 2026 सांगोद के कनवास कस्बे में अरु नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनवास कस्बे में बुधवार सुबह अरु नदी पर नहाने गए 36 वर्षीय रवि पुत्र ईश्वर पटवा की नदी में डूबने से मौत हो गई।