तालबेहट: शहजाद बांध पर बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत स्प्रिंकलर सिंचाई योजना कैंप का सदर विधायक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत शहजाद बांध पर बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत बनाए जा रही स्प्रिंकलर सिंचाई योजना कैंप का सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने निरीक्षण किया है,उक्त मामले में विधायक ने जानकारी देते हुए बताया योजना पूर्ण रूप से तैयार होने पर किसान भाइयों को आधुनिक सिंचाई के लिए सुविधा उपलब्ध होगी सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है।