सदर: काशी सुमेरु पीठ में परशुराम जयंती पर सहस्त्रार्चन, शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने दिया एकता और धर्म रक्षा का संदेश
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2026 अस्सी स्थित डुमराव बाग कॉलोनी में स्थित आदिशंकराचार्य महासंस्थानम श्री काशी सुमेरु पीठ में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में भगवान परशुराम की सहस्त्रार्चन के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।