बालोद: दल्लीराजहरा में तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
Balod, Balod | Jun 29, 2026 दल्लीराजहरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।