आरोन: आरोन-राघोगढ़ रोड पर भैंसाना यज्ञ जा रहे बाइक सवारों को क्रेन ने मारी टक्कर, साले की मौत, जीजा घायल, केस दर्ज
Aron, Guna | May 24, 2026 आरोन थाना क्षेत्र में भीषण एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई एक घायल है। 24 मई को दर्ज मामले में फरियादी मुनेश नायक ग्राम मोहरीखुर्द ने पुलिस को बताया, शनिवार रात भैंसाना यज्ञ देखने जा रहे थे बाइक सवार देवेंद्र और रामगोपाल नायक की बाइक को सामने से क्रेन मशीन ने टक्कर मारी। देवेंद्र नायक की मौत हो गई रामगोपाल गंभीर घायल है। मर्ग कायम कर पुलिस जमीकत जारी है।