बोध गया: बोधगया के महाबोधी मंदिर में विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए की प्रार्थना
Bodh Gaya, Gaya | Feb 24, 2026 बोधगया के महाबोधी मंदिर परिसर में ड्रुक थूबतेन शाब्दुंग बौद्ध मॉनेस्ट्री के द्वारा वार्षिक 12 दिवसीय पूजा आयोजित है।जिसमे कई देशों के बौद्ध भिक्षु शामिल हो रहे है।मंगलवार की शाम 5 बजे विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा महाबोधी मंदिर के गर्भ गृह में भगवान बुद्ध के समक्ष विशेष पूजा अर्चना की तथा बोधि वृक्ष की नीचे विश्वशांति के लिए प्रार्थना की है।