शाहजहांपुर: बकरीद को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, सौहार्द बनाए रखने व प्रशासन का सहयोग करने की अपील
शाहजहांपुर। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा एवं एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है